Udaipurvlogz
  • Home
  • Blogs
  • Videos
  • Photos
  • About Udaipur
  • Contact Us
  • Business Directory
  • Sitemap

उदयपुर में 3 दिनों से बारिश का दौर थमा

उदयपुर में बीतें 3 दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ है। आने वाले 2 दिनों बाद एक बार बारिश का दौर शुरू होगा। झीलों की नगरी में गत 7 दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी है। हवा में नमी और तापमान में वृद्धि के उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सीसारमा नदी का बहाव स्तर 3 से घटकर मात्र 2 फीट रह गया है।

दरअसल सातवें दौर के मानसून की बारिश में सीसारमा का बहाव स्तर रिकॉर्ड 12 फीट पर पहुंच गया था। आयड़ नदी में तीन दिन पूर्व तक 650 क्यूसेक प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी बहाव बना हुआ था। अब आयड़ का बहाव स्तर 450 क्यूसेक प्रति सेकंड रह गया है। इसी तरह नांदेश्वर चैनल का बहाव स्तर मात्र 1 फीट रह गया। आकर्षण को बनाए रखने के लिए फतहसागर के चारों गेट पुनः 3 इंच तक खोल कर रखे गए है।

मौसम वैज्ञानिक प्रो. नरपत सिंह राठौड़ ने बताया कि दक्षिण भारत में सक्रिय मानसून के असर के चलते मेवाड़, वागड़, हाड़ौती में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना रहेगी। इस दौर में खंड बारिश ही होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार हल्की बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आएगी। 7 से 9 अगस्त तक संभाग के विभिन्न स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने पर ही तापमान कमी आने से उमस खत्म होगी। 20 सितंबर के बाद से शरद ऋतु का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इसके बाद स्वतः लगातार तापमान में गिरावट होगी। माना जा रहा है दो दिनों में एक बार मानसून सक्रिय होकर फिर हल्की बारिश हो सकती हैं।

Udaipurvlogz

Share

Related posts

June 20, 2025

Group Travel in Udaipur: Best Shared Activities & Group Tours


Read more
June 19, 2025

Local Life in Udaipur: A Day with a Rajasthani Family


Read more
June 18, 2025

RomanticRomantic Boat Rides & Sunset Points in Udaipurin Udaipur


Read more
June 17, 2025

Camping Near Udaipur: Nature Escapes Just Outside the City


Read more

Udaipurvlogz

Join Us

Connecting Udaipur

         
© 2024 UdaipurVlogz. All Rights Reserved. Website Developed by 3i Planet  & Udaipur Web Designer