Dr. Laxyaraj Singh Mewar has now been conferred with the honorary degree of D.Litt

उदयपुर. अजिंक्य डी.वाय.पाटिल विश्वविद्यालय पुणे ने शनिवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी.लिट.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

Dr. Laxyaraj Singh Mewar has now been conferred with the honorary degree of D.Litt by Ajinkya D.Y.Patil University, Pune

डॉ. लक्ष्यराज सिंह को डी.लिट. की इस उपाधि से पुणे में विश्वविद्यालय अध्यक्ष एवं कुलाधिपति डॉ. अजिंक्य डी. वाय. पाटिल ने अलंकृत किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह को डी.लिट. की यह मानद उपाधि समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में प्रदान की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में डॉ. लक्ष्यराज सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर ने डी.लिट. की मानद उपाधि से अलंकृत किया था। डॉ. लक्ष्यराज सिंह समाज सेवा में अभी तक दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों से डी.लिट. की मानद उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों में नौ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र के यह श्रेष्ठ सम्मान युवाओं का समाज सेवा के क्षेत्र में अनवरत कार्य करने के लिए उत्साह वर्धन करने का काम करते हैं।

प्रसिद्ध संस्थान अजिंक्य डी वाय पाटील विश्वविद्यालय, पुणे द्वारा मानद “डॉक्टरेट ऑफ लेटर्स” (डी.लीट.) की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक आभार।
इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए विश्वविद्यालय और माननीय अध्यक्ष एवं कुलाधिपति डॉ. अजिंक्य डी वाय पाटील जी (ADYPU) का सादर धन्यवाद।
मानव सेवा और समाज कल्याण के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का लक्ष्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एक व्यापक प्रेरणा स्रोत बनना है, जिससे देश में सेवा, सद्भाव और सकारात्मक परिवर्तन की एक सशक्त ऊर्जा का संचार हो।

DPU University, Pune is one of the UGC approved Best Private universities in India. DPU offers Certificate, Diploma, UG & PG courses in Medical, Dental,

Dr. Laxyaraj Singh Mewar Udaipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *