Udaipurvlogz
  • Home
  • Blogs
  • Videos
  • Photos
  • About Udaipur
  • Contact Us
  • Business Directory
  • Sitemap

लेकसिटी को अब मिलेगी अब बर्ड पार्क से नई पहचान

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को उदयपुर के गुलाबबाग में प्रदेश के पहले बर्ड पार्क का लोकार्पण कर उदयपुर के पर्यावरण व पर्यटन जगत के लिए अनूठी सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने बर्ड पार्क प्रवेश द्वार के समीप फिता काटकर एवं लोकार्पण शिलापट्ट का अनावरण करते हुए विधिवत बर्ड पार्क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में घूमकर यहां पर रखे गए बीसियों प्रजातियों के रंग बिरंगे परिंदों को निहारा और खुशी जताई। वन बल प्रमुख डॉ. डी.एन.पाण्डेय और अन्य वन विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यहां पर रखें गए पक्षियों और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। बर्ड पार्क के लोकार्पण दौरान मुख्यमंत्री व वन मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पार्क परिसर में पंचवटी उद्यान विकसित करने हेतु पांच प्रजातियों के पौधे रोपें।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर के हृदय स्थल पर गुलाबबाग में करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये की लागत वाले इस आकर्षक बर्ड पार्क का निर्माण पर्यटन विभाग, वन विभाग, नगर निगम व यूआईटी के द्वारा संयुक्त रूप से करवाया गया है। निर्माण कार्य आरएसआरडीसी लिमिटेड द्वारा किया गया है। करीब 5.11 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए गुलाबबाग के 3.85 हेक्टेयर में बर्ड पार्क का निर्माण किया गया है। इस पार्क के लिए पर्यटन विभाग ने 8 करोड़, नगर निगम ने 1.75 करोड़, यूआईटी ने 1.74 करोड़ रुपये दिए हैं।

Share

Related posts

July 1, 2025

Hidden Udaipur: Beyond the Palaces


Read more
June 30, 2025

Celebrating Social Media Day with UDAIPURVLOGZ: How the City of Lakes is Thriving Online


Read more
June 28, 2025

A Day in the Life of a Local in Udaipur


Read more
June 26, 2025

Best Heritage Hotels in Udaipur for a Royal Stay


Read more

Udaipurvlogz

Join Us

Connecting Udaipur

         
© 2024 UdaipurVlogz. All Rights Reserved. Website Developed by 3i Planet  & Udaipur Web Designer