जनगणना को लेकर ऑनलाइन भरे जा रहे फॉर्म:प्रशासन ने आमजन से भागीदारी निभाने का किया आह्वान

जोधपुर में जनगणना 2027 के तहत जिले में स्वगणना अभियान तेजी से गति पकड़ रहा है। इसके तहत 1 से 15 मई तक चल रही प्रक्रिया के बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण व गणना करेंगे। आम लोग जनगणना में 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे जनगणना में लगे कार्मिकों को सहूलियत होगी।

अभियान के तहत पांचवें दिन मंगलवार को जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम (प्रथम) जवाहर चौधरी तथा उप जिला जनगणना अधिकारी मीनाक्षी चौधरी के नेतृत्व में सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के स्टाफ को स्वगणना के निर्देश दिए गए। उन्हें इस प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया गया।

ब्लॉक स्तर के अफसरों को दिया प्रशिक्षण

उपखंड अधिकारी भोपालगढ़ श्रद्धा सिंह के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर विभागीय अधिकारियों को स्वगणना का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने खुद स्वगणना कर अधीनस्थों व जनता को प्रेरित किया। अभियान में पशुपालन के संयुक्त निदेशक संजय किशन व्यास व उप निदेशक रविंद्र कुमार समेत कार्मिकों ने स्वगणना कर जागरूकता फैलाई। इसके अलावा आईटीएस विभाग ने ई-मित्रों से शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *