“भारतीय आजादी के उत्कर्ष की ख़ुशी: समुद्र से हिमालय तक जश्न”

देश में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग आजादी के जश्न में सराबोर हैं। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर हाथ में तिरंगा लेकर लोगों का हुजूम पहुंचा, तो तमिलनाडु में इंडियन कोस्ट गार्ड ने पानी के अंदर तिरंगा लहराकर खास तरीके से जश्न मनाया।

दिल्ली के लाल किले पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया, वहीं, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने आवास पर झंडारोहण किया।

देखिए 77वें स्वतंत्रता दिवस के चमकते पल: संक्षिप्त झलक”

1. राष्ट्रपति मुर्मू ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

2. पीएम मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया।

3.अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

पंजाब के अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF ने 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

4.समुद्र के अंदर तिरंगे की शान

तमिलनाडु में रामेश्वरम के पास इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने पानी के अंदर तिरंगा लहराया।

 5.केदारनाथ में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

उत्तराखंड के केदारनाथ में खूबसूरत वादियों के बीच ध्वजारोहण किया गया।

6. बद्रीनाथ मंदिर में लोग तिरंगा लेकर पहुंचे

चार धामों में से एक बद्रीनाथ में लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

7. श्रीनगर के बख्सी स्टेडियम में हेलीकॉप्टर से फूल बरसे

स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

8. कश्मीर में आतंकी के भाई ने फहराया तिरंगा

कश्मीर में आतंकी के भाई ने फहराया तिरंगा, कहा- पाकिस्तान भिखारी है,वो क्या देगा

9. Indian Navy ने हवा में फहराया तिरंगा

Indian Navy ने हवा में फहराया तिरंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *