आज उदयपुर में होगा भव्य रावण दहन, 70 फीट का रावण जलेगा

उदयपुर। विजयादशमी के अवसर पर आज गांधी ग्राउंड (महाराणा भूपाल स्टेडियम) में भव्य रावण दहन कार्यक्रम होगा। मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण और 65-65 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले तैयार हैं। साथ ही 100 फीट लंबी सोने की लंका भी जलाई जाएगी।

शाम 7 बजे लंका दहन और 7:15 बजे रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। दशहरे की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शाम 4 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *