उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी को आखिरकार नया कुलगुरु मिल गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राज्य सरकार से विचार-विमर्श के बाद प्रो. कैलाश डागा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। प्रो. डागा वर्तमान में जोधपुर स्थित जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अब वे सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, आर्ट्स कॉलेज के डीन मदनसिंह राठौड़ को भरतपुर की महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी का कुलगुरु नियुक्त किया गया है। लोक भवन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के बाद इन नियुक्तियों की पुष्टि हो गई। साथ ही लोक भवन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसकी जानकारी साझा की गई।
