रानी रोड पर होटलों का कचरा फेंकने वाला ट्रैक्टर जब्त

उदयपुर नगर निगम ने रानी रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से कचरा खाली करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह ट्रैक्टर शहर के अलग-अलग होटलों का कचरा इकट्ठा कर तय जगह के बजाय सड़क किनारे डाल रहा था। शुक्रवार देर रात को निगम की टीम ने यह कार्रवाई की। महापौर पारस सिंघवी को सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर शहर के होटलों से कचरा उठाकर तय जगह पर नहीं ले जा रहा है। वह रानी रोड सहित अन्य स्थानों पर सड़क किनारे कचरा खाली कर रहा है। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की टीम ने देर रात तक निगरानी रखी और ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया। शहर की सफाई व्यवस्था और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के कारण यह कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर नगर निगम परिसर में खड़ा करवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *