उदयपुर जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उदयपुर जिले के सभी राजकीय, गैर-राजकीय एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का समय 29 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत जारी रहेगी। वहीं विद्यालय स्टाफ को अपने निर्धारित समय पर ही उपस्थित रहना होगा, उनके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
