Udaipurvlogz
  • Home
  • Blogs
  • Videos
  • Photos
  • About Udaipur
  • Contact Us
  • Business Directory
  • Sitemap

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य मनोनीत

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बोर्ड में महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ के पूर्वराज परिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का संरक्षक बोर्ड में यह मनोनयन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के संरक्षक मंडल में शामिल होने से समूचा क्षत्रिय समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संरक्षक मंडल में सदस्य मनोनीत होने पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मैं प्राचीनकाल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। गौरव की बात है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान सहित देश के 23 राज्यों में क्षत्रिय समाज के सर्वांगीण विकास, संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए सक्रियता के साथ साल 1897 से कार्य करती आ रही है।

Share

Related posts

July 3, 2025

Udaipur on Two Wheels


Read more
May 12, 2025

 30 BEST Places to Visit in Udaipur (2025)


Read more
March 12, 2025

Holi in Udaipur: Where Colors Meet Culture


Read more
March 3, 2025

India vs Australia Semi-Final – ICC Champions Trophy 2025: A High-Stakes Battle in Dubai


Read more

Udaipurvlogz

Join Us

Connecting Udaipur

         
© 2024 UdaipurVlogz. All Rights Reserved. Website Developed by 3i Planet  & Udaipur Web Designer