50 से ज्यादा इलाकों में कल बिजली बंद रहेगी

मेंटेनेंस कार्य के चलते 3 घंटे प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

उदयपुर शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के चलते शुक्रवार, 12 जून 2026 को शहर के 50 से अधिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार निर्धारित क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विभाग के अनुसार लाइनों के मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है, ताकि भविष्य में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली बंद का असर

बोहरा गणेश, राजश्री कॉलोनी, विनायक नगर, सेंट टेरेसा, जय श्री कॉलोनी, वृंदावन नगर, धूलकोट, गोकुलपुरा, महासतिया, ठोकर, पांडेय जी की बाड़ी, गंगूकुंड, आयड़, सोनी जी की बाड़ी, यूनिवर्सिटी रोड, हनुमान चौक, गणेश नगर, पहाड़ा, बेकनी पुलिया, हीरा बाग कॉलोनी, 100 फीट रोड, नंद भवन, वर्जू विला, आनंद नगर, लोहार कॉलोनी, सुंदरवास, गांधीनगर, अरावली कॉम्प्लेक्स, वृंदा विहार, आरटीओ क्षेत्र, रघुनाथपुरा, मनीष विहार, श्याम विहार, लाल विहार, विक्रमादित्य चौराहा, हंसा विहार, हरीश्याम विहार, सागर कॉम्प्लेक्स, कालका माता रोड, पंजाबी बाग, नाकोड़ा नगर, आदर्श नगर, शिव कॉलोनी, न्यू केशव नगर, कुशल बाग, रूपसागर रोड, सागर कॉलोनी, शुभ लाभ, शुभ लक्ष्मी और यूनिवर्सिटी कैंपस सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

बिजली निगम ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही पूरे कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *