मावली के पूर्व विधायक दलीचंद डांगी ने जिला परिषद सदस्य के लिए भरा नामांकन

मावली। मावली के पूर्व विधायक दलीचंद डांगी ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद डांगी ने कहा कि उन्होंने पार्टी से टिकट नहीं मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि जनता की मांग थी कि दलीचंद डांगी एक बार फिर चुनाव मैदान में आएं। जनता की भावना और पार्टी के आदेश को स्वीकार करते हुए उन्होंने नामांकन भरा है। डांगी ने कहा कि वे चुनाव जीतकर जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *